ऊना 26 मई:- जिला ऊना में पंचायत राज संस्थाओं के लिए प्रथम चरण पांच उपमण्डलों की कुल 86 ग्राम पंचायतों में 26 मई को मतदान किया जाएगा, जिसमें विकास खण्डा अम्ब की 19, बंगाणा की 19, गगरेट की 14, ऊना की 18 तथा हरोली की 16 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी ऊना उपायुक्त जतिन लाल ने दी।
गौरतलव है कि पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होगे जिसमें 28 को दूसरा तथा 30 को तीसरे चरण का मतदान होगा। मतदान प्रातः 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक किया जाएगा। वोटिंग के उपरांत उसी दिन पंचायत प्रतिनिधियों के परिणाम की घोषण मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरान्त कर दी जाएगी जबकि पंचायत समिति सदस्यों और ज़िला परिषद् सदस्यों के वोटों की गिनती 31 मई को की जाएगी।
उपमण्डल अम्ब में प्रथम चरण की पंचायतें
उपमंडल अम्ब के तहत प्रथम चरण में ग्राम पंचायत घंघरेट, गिंडपुर मलौन, खरोह, डूहल बटवाला, लोहारा लोअर, प्रम्ब, धंधड़ी, सूरी, सिद्ध चलेहड़, कटौहड़ खुर्द, स्तोथर, चौआर, रपोह मिसरां, अंदौरा लोअर, मैड़ी खास, लोहारां अप्पर, धुसाड़ा, लडोली और नैहरी नौरंगा में मतदान करवाए जाएंगे।
उपमंडल बंगाणा की सूची
बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धरीज, कठोह, चौकी खास, जसाना, जोल, टीहरा, टांडा, तनोह, धतोल, पल्लियां, बडूही, मंदली, डोहक, लठियाणी, हटली केसरू, डोहगी, पिपलू और सुकडियाल शामिल हैं।
उपमंडल गगरेट की सूची
उपमंडल गगरेट के अंतर्गत पहले चरण कैलाश नगर, गुगलैहड़, ववेहड़, जोह, अभयपुर, जाडला कोयड़ी, दियोली, ओयल, गोंदपुर बनेहडा लोअर, कलोह, भंजाल अप्पर, नंगल जरियाला, भंजाल लोअर और गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर ग्राम पंचायतों में मतदान करवाए जाएंगे।
उपमंडल ऊना की सूची
पहले चरण में 26 मई को उपमंडल ऊना के अंतर्गत देहलां अप्पर, बनगढ़, टक्का, सनोली, जखेड़ा, नंगड़ा, डंगोली, बसाल अप्पर, बसाल लोअर, ठाकुरद्वारा, बरनोह, डंगेहडा, फतेहपुर, अवादा वराना, सुनेहरा, बरसाल़ा, जनकौर और लम्लेहड़ा पंचायतों में मतदान होगा।
उपमंडल हरोली की सूची
प्रथम चरण के मतदान के लिए हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत पंजावर, पंडोगा, ईसपुर, सलोह, बढे़ड़ा, कांगड़, समनाल, कर्मपुर, कुंगड़त ललड़ी, बाथू, गोंदपुर बुल्लां, हीरांनगर, हीरां, पुबोवाल और बीटन पंचायतें शामिल हैं।
