होशियारपुर:- श्री लछमन दास ट्रस्ट होशियारपुर की ओर से ट्रस्टीगन विष्णु दिगंबर सूद और राजपाल सूद ने 1101 कुंडीय रुद्र महायज्ञ हेतु सहयोग राशि भेंट की। विष्णु दिगंबर सूद ने इस अवसर पर कहा कि हमारा सौभाग्य है की छोटी काशी के नाम से विख्यात होशियारपुर की पावन धरती पर स्वामी उदयगिरि  जी महाराज अध्यक्ष श्रीसिद्धेश्वर शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस दुर्लभ यज्ञ का आयोजन 19 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। 
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भक्तजनों को यज्ञ में आहुतियां अर्पित करने के लिए अपने नाम रजिस्टर करवाने चाहिए और तन मन धन से सहयोग करना चाहिए। उन्होंने उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सराय लक्ष्मण दास में यज्ञ में भाग लेने वाले आचार्यों एवं संत महात्माओं को रुकने की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी।
इस अवसर महर्षि भृगु वेद विद्यालय के संचालक पंकज सूद ने बताया की मानवता मंदिर, सूद भवन, उदासीन डेरा बहादुरपुर, रामानंद अवधूत आश्रम बस्सी गुलाम हुसैन, विरक्त कुटाई टांडा रोड, आर्य समाज, शक्ति मंदिर, श्री राम चरितमानस भवन बहादुरपुर,मैया जी असि नौकर तेरे  और हिम मित्र मंडल भवन बहादुरपुर द्वारा भी इस हेतु निशुल्क आवास सुविधा यज्ञ के दौरान उपलब्ध करवायी जाएगी। इस अवसर पर श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इन सभी संस्थाओं का धन्यवाद किया गया।