होशियारपुर:- 70वीं ज़िला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2026-2027 के बीच वॉलीबॉल मुकाबलों में विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 लड़कियों ने तीनों ग्रुपों में स्वर्ण पदक जीतकर विद्या मंदिर स्कूल का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता सरकारी हाई स्कूल भाना में जिला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर कौर और जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर जगजीत सिंह के दिशा निर्देशों में करवाई गई। 
बेहतरीन खेल प्रदर्शन के कारण टीम के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तर में होने वाली प्रतियोगिता में चयन किया गया। इस शानदार प्रदर्शन पर स्कूल के प्रधान अनुराग सूद, सचिव डॉ. हर्षविंदर सिंह पठानिया तथा प्रधानाचर्या शोभा कंवर, मनीषा जोशी तथा समूह स्टाफ ने विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों को तथा उनके कोच मलकियत कुमार, आर. सी. मेहता और अश्वनी शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कामना की कि भविष्य में भी यह टीमें शानदार प्रदर्शन करती रहेगी। कैप्टन मीनाक्षी, लवप्रीत तथा यक्षिता को भी विशेष आशीर्वाद दिया।