नई दिल्ली:- दिल्ली पुलिस ने ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट की तरफ निकाले गए विरोध मार्च के संबंध में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस का कहना है कि यह मार्च बिना अनुमति के निकाला गया था और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बैरिकेड तोड़ने के गंभीर आरोप हैं।

ये एफआईआर बाराखंभा रोड और तिलक मार्ग पुलिस थानों में दर्ज की गई हैं। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड तोड़ने के लिए एक मिनी ट्रक का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा, तिलक मार्ग थाने में दर्ज एफआईआर उन प्रदर्शनकारियों से संबंधित है, जो सुप्रीम कोर्ट परिसर में दाखिल हो गए थे। इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के कई अन्य प्रमुख नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।