अंबाला, 11 अक्तूबर (आर. सिंह):- शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब दे की हरियाणा इकाई को आज उस समय और मजबूती मिली, जब गुरुद्वारा मंजी साहिब, अंबाला शहर के गेस्ट हाउस में हुई पार्टी की बैठक के दौरान यमुनानगर जिले से प्रभसिमरन सिंह और लखविंदर सिंह बसंतपुरा अपने साथियों सहित पार्टी में शामिल हुए। इसी तरह, अंबाला जिले के साहा क्षेत्र से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य इंद्रजीत सिंह वासुदेवा, नरेंद्र सिंह साहा, सरबजीत सिंह साहा, मनविंदर सिंह साहा, नरेंद्र सिंह बाठ साहा, इंद्रजीत सिंह शिंगारी, हरप्रीत सिंह शिंगारी और मनजीत सिंह रशेड़ी अपने साथियों सहित पार्टी में शामिल हुए। पार्टी ने इंद्रजीत सिंह वासुदेवा को साहा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया।
हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह मंडेबर ने पार्टी में शामिल होने वाले नए नेताओं का स्वागत किया और कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का पार्टी में शामिल होना संगठन के विस्तार और सक्रियता का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सदस्य पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के महासचिव गुरबीर सिंह तालकोर, महासचिव भूपिंदर सिंह लाडी, कोषाध्यक्ष जगदीप सिंह अंबाला, समन्वयक हरशदीप सिंह और प्रवक्ता सुखविंदर सिंह बिट्टा अंबाला भी मौजूद थे।
