हरोली/ऊना (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रही कार सेवा को लेकर संगतों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां मत्था टेकने के लिए पहुंच रहे हैं।
इसी क्रम में आज गांव टोकी, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) निवासी तुषार पुत्र विजय कुमार ने 20,201 रुपये की सेवा भेंट की। जानकारी के अनुसार, पूर्व में सेवक परिवार ने अपने पुत्र तुषार की नौकरी के लिए तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में अरदास की थी, जिसे सतगुरु रविदास महाराज जी की कृपा से स्वीकार किया गया और तुषार कुमार को बैंक में सरकारी नौकरी प्राप्त हुई।
नौकरी मिलने के बाद परिवार ने गुरु घर पहुंचकर शुक्राना अदा किया और कार सेवा में अपना योगदान दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे गुरु घर की सेवा करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब संगतों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां सच्चे मन से की गई अरदास को सतगुरु रविदास महाराज जी पूरा करते हैं।
इस अवसर पर बाबा सुखदेव सिंह जी ने परिवार को गुरु घर की बख्शीश सिरोपाओ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
श्री खुरालगढ़ साहिब में तुषार ने 20201 रुपये की सेवा भेंट नौकरी मिलने पर किया शुक्राना
