होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- पूर्व सांसद एवं बाबा औगड़ श्री फतेहनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के नेतृत्व में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगड़ गर्ल्स कॉलेज, जेेजों में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ट्रस्ट के पदाधिकारियों, कॉलेज की प्रिंसिपल करमजीत कौर और सभी छात्राओं ने श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, उनके महान विचारों और मानवता को दिए गए संदेशों को याद किया गया। उनकी शिक्षाओं 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेम, समानता, सेवा, सद्भावना और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गुरु साहिब के आदर्शों पर चलते हुए समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
