होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- मैराथन सुबह 11 बजे कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी गौशाला, लंगेरी रोड, माहिलपुर पहुंचेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए महंत हरि दास जी ने बताया कि 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी धूने वाले और ब्रह्मलीन संत बाबा चरण दास जी (गुरु जी) धूने वालों की वार्षिक बरसी को समर्पित 42 किलोमीटर मैराथन कुटिया की समूह संगतों की ओर से आयोजित की जा रही है। यह मैराथन सुबह 6 बजे जालंधर जिले के गांव चक देस राज से शुरू होगी, जिसमें 50 युवा भाग लेंगे। मैराथन सुबह 11 बजे कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी पहुंचेगी। यहां पहुंचने पर महंत हरि दास जी, अर्जुन पुरस्कार विजेता मैडम माधुरी ए. सिंह और अंतरराष्ट्रीय एथलीट अमनदीप सिंह बैंस संयुक्त रूप से मैराथन का जोरदार स्वागत करेंगे। मैराथन में शामिल युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

महंत हरि दास जी ने बताया कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने, नशों से दूर रहने और खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।