पटियाला: शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी का शहीदी दिवस सोमवार 23 मार्च को अवकाश होने के कारण, आज दिनांक 24-03-2026 को सरकारी महिंद्रा कॉलेज, पटियाला में कॉलेज प्रशासन, समूचे स्टाफ तथा क्लास फोर्थ एम्प्लॉइज यूनियन सब-कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स और विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. निश्ठा त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल प्रो. लवलीन परमार, डॉ. अमृत समरा (कॉलेज बर्सर), एन.सी.सी. आर्मी विंग इंचार्ज डॉ. मनमोहन सामी, सीनियर असिस्टेंट श्री रविंदर जोशी, श्रीमती भलिंदर कौर तथा क्लास फोर्थ प्रधान राम लाल रामा उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शहीदों के जीवन और विचारधारा के बारे में संबोधित किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर यूनियन नेता चेयरमैन महिंदर सिंह, कैशियर बलजिंदर सिंह, सचिव मुकेश, वाइस प्रेसिडेंट सुखदेव सिंह के साथ अमरदीप सिंह, मनदीप सिंह, सोनिया, सरिका, राज रानी, राज कौर, प्रोमिला, परमजीत कौर, वीरभान, सुनीता रानी तथा समूचा स्टाफ उपस्थित रहा।