गढ़शंकर- सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में नई फुटबॉल अकादमी शुरू की जा रही है, जिसके लिए अंडर-14 और अंडर-17 टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन करने के लिए स्कूल के फुटबॉल ग्राउंड में विद्यार्थियों का ट्रायल लिया जाएगा। 
यह जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल किरपाल सिंह ने बताया कि स्कूल को फुटबॉल अकादमी मिल गई है, जिसके लिए 19 और 20 मई को स्कूल ग्राउंड में खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। इच्छुक छात्र अपने जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की कॉपी साथ लेकर ट्रायल देने के लिए स्कूल ग्राउंड में आ सकते हैं।