चंडीगढ़- आज गौरी शंकर सेवादल गौशाला सेक्टर 45डी चंडीगढ़ की तरफ से सर्व पित्र अमावस्या के पावन पर्व पर पितृ पूजन विशेष हवन यज्ञ एवं सर्व पितृ तर्पण विधि विधान के साथ सभी गौ भक्त जनों के परिवार के निमित्त सुख शांति ऐश्वर्य समृद्धि धन-धान्य गृह क्लेश पितृ दोष निवारण के लिए यहां पितृ कर्म श्राद्ध  तर्पण विधान किया गया 
इस पितृ तर्पण के शुभ अवसर पर गौरीशंकर सेवादल के सदस्य सुमित शर्मा ओर विनोद कुमार रजनीश रामपाल एवं दिलीप रावत राहुल महाजन कमल गुप्ता सुरेंद्र एवं सभी गौभक्तजन  ने अपने पितरों के निमित्त पितृ तर्पण पूजन एवं हवन यज्ञ किया गया 
सेवादल के सदस्य विनोद कुमार जी ने बताया कि हमारे शास्त्रों और पुराणों के अनुसार पितृ तर्पण सर्वश्राद्ध करने से पितरों का ऋण चुकाया जाता है और  यहां अश्विन  मास के इस महीने में पितृ तिथि के दिन पितृ तर्पण करने से पितरों को परम मोक्ष की प्राप्ति होती है 
गौशाला में पितरों की श्राद्ध करने से सभी पितृ ऋण से ही मुक्त हो जाते हैं और पितृ संतुष्ट करके स्वयं की भी मुक्ति का मार्ग बढ़ाते हैं और  श्राद्ध से संतुष्ट होकर पितृ तर्पण करने से और दीर्घायु संतति धन्य धान्य सभी प्रकार सुख मरणोपरांत स्वर्ग और मोक्ष को प्रदान करते हैं और इस दिन विशेष रूप से सभी पितरों का श्राद्ध किया गया