गढ़शंकर- बच्चों को नशे से बचाने के लिए शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब रजि. गढ़शंकर ने अध्यक्ष जसवीर सिंह राय एडवोकेट की अध्यक्षता में क्लब की बैठक की|
जिसमें पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी 7 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के लिए समर फुटबॉल कोचिंग कैंप का आयोजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में 2.6.2025 से 30.6.2025 तक किया जा रहा है।
समय सायं 5.30 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा। बच्चों को मैदान में लाने और ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी। कृपया अधिक से अधिक बच्चों को मैदान में लेकर आएं। बच्चों को जलपान भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सदस्य-जसवीर सिंह राय, राजिंदर छाबला, सतनाम सिंह पारोवाल, सुनील कुमार गोल्डी, अवतार सिंह सिहरा, केवल सिंह गोली, राजपाल हैप्पी, साइप्रियन, रोहित राणा, लखवीर सिंह।
बच्चों को नशे से बचाने के लिए गढ़शंकर में 2 से 30 जून तक समर फुटबॉल कोचिंग कैंप की घोषणा की गई
