टाहलीवाल/ऊना, 03 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- होला मोहल्ला पर्व के उपलक्ष्य में गांव धुग्गा के निवासियों द्वारा टाहलीवाल नंगल मार्ग पर ड्रीम लैंड पैलेस के निकट गुरु का लंगर लगाया गया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व हरजीत सिंह जीती ने किया। उन्होंने बताया कि यह लंगर धुग्गा गांव के निवासियों के सहयोग से हर साल लगाया जाता है।
सुबह से ही गुरु का लंगर तथा चाय पकोड़े की सेवा शुरू कर दी गई। सेवादारों द्वारा मार्ग से गुजरने वाले सभी लोगों को विनम्र अपील कर लंगर प्रसाद ग्रहण करवाया गया। सेवादारों ने बताया कि यह सेवा आगे भी लगातार जारी रहेगी और हर साल इसी तरह श्रद्धा एवं उत्साह से लंगर लगाया जाएगा।