होशियारपुर:- दरबार माँ भुल्ली घुमारी, गाँव पाछटा तहसील फगवाड़ा में तीन दिवसीय वार्षिक जोड़ा मेला 10, 11 और 12 जून को डेर के गद्दीनशीन महंत जेबी शाह के नेतृत्व  में समूह संगतों के सहयोग बहुत ही प्रेम वा श्रद्धा से आयोजित किया जा रहा है। इस समागम संबंधी  जानकारी देते हुए महंत जेबी शाह ने बताया कि पहले दिन शाम 5 बजे चिराग और मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी। 
दूसरे दिन झंडे की रस्म होगी और 12 जून शुक्रवार को मेले के अंतिम दिन रात 8 बजे से प्रातः 4 बजे तक रात्रि की महफ़िल सजाई जाएगी। जिसमें कव्वाल कुलदीप रूहाणी क़व्वालियाँ प्रस्तुत करेंगे जबकि लवली नक़ाल एंड पार्टी नवांशहर और भट्टी नक़ाल एंड पार्टी मंढाली शरीफ़ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 
उन्होंने बताया कि जोड़ मेले के दौरान चाय-पकौड़े और लंगर की सेवा निरंतर  रूप से की जाएगी। मेले के समापन के बाद 14 जून रविवार को बेड़ा तारन (बेड़ा तारा)  जाएगा।