पटियाला- आनंद मार्ग प्रचरक संघ की पटियाला शाखा द्वारा 18 से 20 जुलाई 2025 तक आनंद मार्ग परिसर, गुरबक्स कॉलोनी, सामने माता श्री वैष्णो देवी मन्दिर, पटियाला में तीन दिवसीय साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर न केवल साधकों के लिए एक गहन आध्यात्मिक साधना का अवसर होगा, बल्कि समाज के लिए नैतिकता, सेवा और आत्मिक जागृति का संदेश भी लेकर आएगा।
       इस शिविर में सामूहिक ध्यान, योगाभ्यास, प्रवचन, कीर्तन, सेवा कार्य, एवं युवाओं हेतु प्रेरणात्मक संवाद आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य है – आत्मिक चेतना का जागरण, युवाओं को योग से जोड़ना, और स्थानीय जनसमुदाय में स्वास्थ्यवर्धक व संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना।
       इस सेमिनार में संस्था के वरिष्ठ आचार्य वंदनानंद अवधूत, आचार्य शुभमित्रानंद अवधूत, आचार्य तीर्थवेदानंद अवधूत, अवधूतिका आनंद विशुद्धा आचार्य, अवधूतिका कीर्ति लेखा आचार्य, अवधूतिका चिन्मया आचार्य एवं पंजाब के साधक गण हिसा ले रहे हैं।
       आज के दौर में जब समाज अनेक आंतरिक एवं बाह्य संघर्षों से जूझ रहा है, ऐसे समय में आनंद मार्ग जैसे संगठन आध्यात्मिकता और समरसता की ओर लौटने की प्रेरणा देते हैं। मीडिया के प्रतिनिधियों के रूप में आपकी सहभागिता इस पुनीत कार्य को अधिक व्यापक जनमानस तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी।
       सभी का हार्दिक स्वागत है। आइए, इस रचनात्मक और आध्यात्मिक अभियान के साक्षी बनें।