होशियारपुर:- शहीद बाबा दीप सिंह जी की याद में स्थापित गुरूद्वारा शहीद सिंहा शहीद बाबा दीप सिंह जी मार्ग, दशमेश नगर, होशियारपुर में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की सरपरस्ती में संत बाबा रणजीत सिंह, बीबी संदीप कौर मुख्य सेवादार की देखरेख में बड़ी श्रद्धा तथा प्रेम सहित शहीदों का प्रकाश दिवस मनाया गया। जिसमें हज़ारों की गिनती में संगतों ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को माथा टेक कर गुरू जी से खुशियां प्राप्त की।
इस अवसर पर संत बाबा अवतार सिंह जी सुर सिंह वाले, संत बाबा मनमोहन सिंह बारन वाले, संत बाबा सेवा सिंह जी रामपुर खेड़े वाले, संत बाबा जसपाल सिंह जी खुड्डे वाले, संत बाबा बलराज सिंह जी जियाण वाले, संत बाबा हरकिशन सिंह सोढी, संत बाबा जनत सिंह जी जब्बड़ वाले, संता बाबा बंदा सिंह बहादर, स.भगवान सिंह जौहल, संत बाबा सरूप सिंह जी चंडीगढ़ वाले, संत बाबा रविन्दर सिंह जी जोनी, संत बाबा गुलाब सिंह जी चमकौर साहिब वाले, संत बाबा रोशन सिंह जी, संत बाबा जोगा सिंह जी बाबे बकाले वाले, भाई योगराज सिंह फिल्मी अदाकार, संत हरप्रीत सिंह शेरपुर खास वाले, सन्त परमिन्दर सिंह जी डगाणा, बीबी दलेर कौर खालसा ढाडी जत्था, संत सुरजीत सिंह जी नानकसर वाले, भाई गुरप्रीत सिंह जी लांडरा ढाडी जत्था, भाई गगनदीप सिंह जी गंगा नगर वाले, श्री अनमोल कबातरा समाज सेवी लुधियाना, श्री बरजिन्दर सिंह परवाना, स. हरदेव सिंह कौशल, स.हरजीत सिंह मठारू, स.बहादर सिंह सनेत, प्रिंसीपल बलजीत सिंह जी, इंस्पैक्टर सुभाष भगत, डॉ.इन्शाक, श्री ब्रहमशंकर जिम्पा, श्री सुंदर शाम अरोड़ा, स.हरबंस सिंह बुलीना इन कीर्तनी जत्थों तथा शख्सियतों ने संगत को श्री गुरू ग्रंथ साहिब के साथ जोड़ा। इस समय 20 प्राणियों ने अमृतपान किया।
संत बाबा रणजीत सिंह जी ने आई हुई संगतों तथा महापुरूषों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह स्थान सिक्खी का धुरा है। यहां केवल सिक्खी का प्रचार होता है। सब संगतों को श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के साथ जोड़ा जाता है। इस समय गुरू के लंगर अतुट बांटे गये। इस अवसर पर विशेष तौर पर एस.जी.पी.सी के प्रधान स.हरजिन्दर सिंह धामी ने भी शिरकत की।
