हांसी:– सिसाय पुल स्थित मंदिर श्री लक्ष्मण चौतरा में शनिवार रात्रि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुंदर झांकियां भी दिखाई गई। रात्रि बारह बजे कृष्ण जन्म मनाया गया। साथ ही भगवान का अद्भुत शृंगार किया गया। इस दौरान पालने में झूल रहे लड्डू गोपाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत भाजपा मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना व विनिता खुराना ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर की। मुख्य अतिथि के रूप में साहिल भयाना व विशिष्ट अतिथि के रूप में सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान अनिल चावला उपस्थित रहे। रात्रि 12 बजे नंद बाबा और टोकरे वाले कन्हैया की झांकी निकली गई।
इस दौरान दिनकर गावड़ी नंद बाबा बने। बृज रसिका साक्षी बावा ने भजनों की प्रस्तुति दी। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, ढोल बजा के नच्चो आया है नंद लाला, भयो सारे बृज में शोर चलो सब नंद भवन की ओर जन्म लियो कान्हा ने, मैं वृंदावन नु जाना हे मेरा ठाकुर वाजां मारदा जैसे भजनों पर श्रद्धालु जमकर झुमे। वहीं लड्डू गोपालों का अभिषेक किया गया।
मन्दिर के गद्दीनशीन ने बताया कि सोमवार को ठाकुर जी का छट उत्सव मनाया गया। इस दौरान बक्शी लाल ठकराल, एडवोकेट सुरेंद्र राजपाल, मोहित ठकराल, सतीश खुराना, राहुल सपड़ा, अमन खट्टर, राहुल जैन, भारत शर्मा, प्रशांत राजपाल, अभी मेहरा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भयो सारे बृज में शोर, चलो सब नंद भवन की ओर जन्म लियो कान्हा ने मंदिर श्री लक्ष्मण चौतरा में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
