चंडीगढ़, 28 जनवरी, 2025- दो सप्ताह तक चला यह ऑनलाइन कोर्स 14 जनवरी 2025 से 27 जनवरी 2025 तक आयोजित किया गया। इसमें देशभर से 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, मणिपुर, असम, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और बिहार सहित कई राज्यों के प्रतिनिधि शामिल थे।
यह रिफ्रेशर कोर्स विभिन्न विषयों और विविधताओं से परिपूर्ण था। कुल 31 सत्रों में 31 रिसोर्स पर्सन्स ने अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक और सार्थक बन गया।
इस रिफ्रेशर कोर्स का संचालन और मार्गदर्शन प्रोफेसर जयंती दत्ता (कार्यक्रम निदेशक, यूजीसी-एमएमटीटीसी, पंजाब यूनिवर्सिटी) और डॉ. रजनी (कोर्स कोऑर्डिनेटर, असिस्टेंट प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग, सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन, पंजाब यूनिवर्सिटी) ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सतवीर की प्रार्थना से हुई। डॉ. रंजू ने क्रिटिकल इवैल्यूएशन प्रस्तुत किया, और डॉ. दुर्गेश कुमार ने फीडबैक का विस्तृत विवरण साझा किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. रजनी ने 14 दिवसीय कार्यक्रम का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि प्रोफेसर योजना रावत (डायरेक्टर, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल, पंजाब यूनिवर्सिटी) ने की। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्रोफेसर संजय कौशिक (डीन, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल, पंजाब यूनिवर्सिटी) भी उपस्थित रहे।
कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. रजनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। समापन सत्र में प्रोफेसर डॉ. जयंती दत्ता ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक दृष्टि से बल्कि प्रतिभागियों के अनुभव और ज्ञानवृद्धि के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।
You May Also Like
आरबीयू का एनएसएस कैंप समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के साथ सम्पन्न
Seven-Day Employability and Skill Training Programme Begins at Babbar Akali Memorial Khalsa College Garhshankar
MoU Signed Between Kurukshetra University and SJHIFM to Promote Research and Policy Studies