हिसार:–सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल मोठ की टीम ने अंडर-17 वर्ग में लड़कों की कबड्डी टीम ने बिहार के सासाराम में आयोजित सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का नाम पूरे देश में रोशन किया। स्कूल में पहुंचने पर सभी विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
इस चैंपियनशिप में देशभर से विभिन्न राज्यों की कुल 20 टीमों ने भाग लिया। टीम के खिलाड़ी मोठ निवासी यशदीप पुत्र विनोद, भैणी अमीरपुर के खिलाड़ी रुद्ध पुत्र सुनील कुमार, नारनौंद के यश लोहान पुत्र संदीप लोहान, किस्मत पुत्र सोमबीर, दरवेश पुत्र संदीप, तरुण पुत्र मुकेश, साहिल पुत्र जोगिन्दर सिंह, नवीन पुत्र जयबीर, आर्यन पुत्र वीरेंदर सिंह, विवेक पुत्र इश्वर सिंह ने अपने जज़्बे का शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मैचों में जीत हासिल की। 
सृष्टि स्कूल की सीबीएसई नेशनल कबड्डी टीम के फाइनल मुकाबले में सृष्टि स्कूल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए आंध्र प्रदेश के चित्तुर के सैनिक स्कूल को 29–20 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। सृष्टि स्कूल की टीम ने अपने संघर्ष, खेल भावना और अनुशासन से सबको प्रभावित कर खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री बिजेंद्र लोहान,अनूप लोहान ने खिलाड़ियों का स्वागत कर सभी खिलाड़ियों को समानित किया। और उन्हें भविष्य में भी ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय के निदेशक अनुप लोहान ने खिलाड़ियों व कोच को बधाई देते हुए कहा हमारे खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह जीत सृष्टि परिवार के लिए गर्व का विषय है। 
इस मौके पर प्रिंसिपल घनश्याम वर्मा, कोच सुभाष, कोच प्रदीप जागलान, कोच गगनदीप, हरिपाल बिसला, विनोद दुहन, संदीप लोहान, सुनील कुमार, सोमबीर, मुकेश, जोगिन्दर, जयबीर धायल, वीरेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह आदि मौजूद  रहे।