होशियारपुर:- श्री ब्राह्मण सभा की तरफ से भगवान परशुराम भवन एकता नगर में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर पवन शर्मा ने सपरिवार मुख्य यजमान के तौर पर उपस्थित होकर हवन में आहुति डालीं और सर्वमंगल की कामना की। इस मौके पर विधायक पंडित ब्रमशंकर जिम्पा ने विशेष रुप से पहुंचकर सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी और इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान सभा के प्रधान मधुसूदन कालिया ने सभी अतिथियों और ब्राह्मण श्रेष्ठों का स्वागत करते हुए सभा की तरफ से आगामी समय में किए जाने वाले प्रकल्पों की जानकारी दी और बताया कि जल्द ही एक टीम बनाई जाएगी।
जो ब्राह्मण समाज से जुड़े जरुरतमंद परिवारों तक पहुंच करेंगे ताकि उनकी हर संभव मदद करके उनकी आर्थिक एवं सामाजिक दशा सुधारने के प्रयास किए जा सकें। इस दौरान आरती उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
