मोहाली: ब्रह्माकुमारीज़ मोहाली द्वारा रक्षाबंधन का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की बहनों ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग सहित विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक संस्थानों के अधिकारियों को राखी बांधकर सार्वभौमिक भाईचारे, प्रेम, शांति और सद्भावना का संदेश दिया।
ब्रह्माकुमारीज़ की बहनों ने डीसी मोहाली श्रीमती कोमल मित्तल, एडीसी मोहाली श्रीमती सोनम चौधरी, असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. अंकिता कंसल, डीपीआरओ, जिला राजस्व अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारियों को राखी बांधी।
इसी क्रम में विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी, रोपड़ रेंज के एसपी श्री अरुण सैनी, मोहाली के एसपी एवं डीएसपी सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन का आध्यात्मिक संदेश दिया गया।
ब्रह्माकुमारीज़ की बहनों ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, वेरका मिल्क प्लांट, पंजाब के एनआरआई अफेयर्स विभाग तथा नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIIFT) समेत कई संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ विश्व बंधुत्व और सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं, बल्कि आत्मिक प्रेम, पवित्रता, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर है। राखी के माध्यम से सभी को अपने जीवन में सकारात्मकता, शांति और सद्भावना को अपनाने का संदेश दिया गया।