हिसार:– संत कबीर शिक्षा समिति छात्रावास, हिसार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर यूनिटी जिला स्तरीय यात्रा का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि फणींद्र नाथ संगठन महामंत्री मुख्य वक्ता, हरियाणा सरकार में मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री अनूप धनक , नलवा से विधायक रणधीर पणिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आशा खेदड़, मेयर हिसार प्रवीण पोपली, उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, जिला महामंत्री आशीष जोशी, जिला महामंत्री कृष्ण सिरसाना, नोडल अधिकारी राजेश खोथ, यूथ अधिकारी कोमल, जिला पार्षद चेयरमैन सोनू डाटा, स्टेज सेकेट्री लक्ष्मण श्योराण मौजूद रहे।
जिला सहसंयोजक धर्मवीर पानू ने बताया यह यात्रा लगभग 8 किलोमीटर तक चली और लोगों में इसके प्रति काफी जोश था इसमें कई सामाजिक संगठन, पार्टी के सभी कार्यकर्ता, स्कूल कॉलेज के युवाओं ने भाग लिया। भाजपा युवा मोर्चा हिसार के जिलाध्यक्ष हर्ष बामल, जिला मंत्री कुलदीप दुग्गल, संत कबीर शिक्षा समिति छात्रावास हिसार के प्रधान जोगीराम खंडिया, कैप्टन तुलाराम, झुण्डा राम बागड़ी, प्रथ्वी मोरवाल, साधुराम डाबला, अंजू रानी और संत कबीर छात्रावास हिसार की पूरी टीम सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
संत कबीर शिक्षा समिति छात्रावास में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में आयोजित रन फॉर यूनिटी यात्रा का हुआ समापन
