रतिया 10 मार्च:- अग्रवाल वैश्य समाज का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन श्री वृंदावन धाम में संपन्न हुआ इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला को सर्व सहमति से नौवीं बार अध्यक्ष चुना गया वहीं इस सम्मेलन के दौरान अग्रवाल वैश्य समाज की रतिया इकाई को उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस सम्मेलन में जिला अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल के अलावा महिला प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सर्राफ रतिया विधानसभा अध्यक्ष लवकेश मित्तल अनिल जैन हिमांशु गर्ग फतेहाबाद विधानसभा अध्यक्ष राजीव जैन प्रदेश प्रवक्ता सुशील बंसल वेद मंगल सहित काफी सदस्यों ने भाग लिया।
सम्मेलन की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्मेलन में राजनीति में अग्रवाल समाज के लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि की अग्रवाल समाज राजनीति में इतना मजबूत हो जाए कि नेताओं को वोट लेने के लिए अग्रवाल समाज के पास आना पड़े।
उन्होंने कहा कि समाज के स्वाभिमान को जगाने एवं राजनीतिक भागीदारी के संकल्पके साथ जो मुहिम आज से 16 वर्ष पहले जारी की गई थी, अब और भी अधिक ऊर्जा के साथ काम करेगी। समाज को विश्वास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ये भरोसा नहीं टूटने देंगे।
इस वार्षिक सम्मेलन के दौरान अग्रवाल वैश्य समाज की रतिया इकाई के सदस्यों जिला प्रधान राजेंद्र मित्तल रतिया विधानसभा अध्यक्ष लवकेश मित्तल अनिल जैन हिमांशु गर्ग को उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विकास गुप्ता द्वारा विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
