होशियारपुर:- होशियारपुर जिले के पद्दी सूरा सिंह गांव में मीरी पीरी स्पोर्ट्स क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक जथेदार इकबाल सिंह खेड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025-2026 के फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मीरी पीरी कप 28 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
टूर्नामेंट में क्लब वर्ग की 12 टीमें, गांव स्तर की 16 टीमें और 8 अंडर-17 अकादमियां भाग लेंगी। यह आयोजन पद्दी सूरा सिंह गांव तथा क्षेत्र के एनआरआई भाईयों, ग्राम पंचायत पद्दी सूरा सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रामसर साहिब, साहिबजादा अजीत सिंह स्पोर्ट्स क्लब और स्थानीय फुटबॉल प्रेमियों के सहयोग से कराया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से मेजर सिंह सहोता, सरपंच जरनैल सिंह, लखवीर सिंह राणा (डांसीवाल), अश्विनी (पदराना), राजविंदर सिंह पंच, जसवीर लाल पंच, कुलवंत सिंह पोसी, राकेश कुमार बब्बू (सैला खुर्द), रतन सिंह, सुखजिंदर सिंह खालसा (प्रधान, को-ऑपरेटिव बैंक), हरविंदर सिंह पूनियां (उपप्रधान, को-ऑपरेटिव बैंक), जगमोहन सिंह (हवेली), परमजीत सिंह पम्मा (बाहोवाल), अमरजीत सिंह राजा (जांगलीवाल), रंजोध सिंह (नडालों), शीन परमार (नडालों), सरबजीत सिंह सहोता, कुलवंत सिंह कांता पंच, सुखविंदर सिंह गिल, राजविंदर सिंह, राकेश, मुकेश कुमार और हरमेश लाल मैशी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
मीरी पीरी कप फुटबॉल टूर्नामेंट 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक पद्दी सूरा सिंह में आयोजित किया जाएगा
