हांसी:– चौपटा बाजार, हांसी स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर का जीर्णोद्वार पूर्ण हो गया है। जिसके चलते प्रतिमा स्थापना समारोह दिनांक 5 नवम्बर 2025 वार बुधवार को होना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम के दौरान प्रातः 11:30 बजे हवन एवं तत्पश्चात भंडारा लगाया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रवीण बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि 95 वर्षों के पश्चात मंदिर का जीर्णोद्वार किया गया है। 
इसके जीर्णोद्धार में लगभग दो करोड़ की लागत आई है वहीं इसके निर्माण में मकराना सुपर व्हाइट मार्बल एवं बंशी पहाड़पुर के विशेष पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है। वहीं बेहतरीन साज सज्जा के साथ साथ आधुनिक लाइटों से मंदिर का श्रृंगार भी किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम संपूर्ण करने हेतु प्रबंधन की दृष्टि से मंदिर के पट 3-4 नवंबर सोमवार व मंगलवार को आम दर्शन के लिए बन्द रहेंगे।