हरोली/ऊना, 15 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में जेठे रविवार का पावन दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 13 मार्च 2026 को अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया था, जिसका 15 मार्च 2026 को जेठे रविवार के दिन भोग डाला गया।
अखंड पाठ साहिब की सेवा सत्कारयोग्य बाबा सुरिंदर सिंह, गांव खैराबाद (लुधियाना) द्वारा करवाई गई। इस मौके पर बाबा केवल सिंह जी के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगतों को निहाल किया।
समागम में हजारों की संख्या में संगतों ने उपस्थित होकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। सरदार मेला सिंह जोधा, लुधियाना द्वारा गुरु घर की कार सेवाओं के लिए 50,000 रुपये की सेवा भेंट की गई।
इस अवसर पर बाबा नरेश सिंह जी ने सरबत के भले की अरदास की, जबकि बाबा सुखदेव सिंह जी ने आई हुई संगतों को गुरु घर की बख्शिश स्वरूप सिरोपाओ और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।