होशियारपुर- मानवता मंदिर सुथारी रोड होशियारपुर में बैसाखी का त्यौहार बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया इस अवसर पर संत कमल दयाल महाराज जी ने मानवता का झंडा फहराने के बाद पंजाब और भारत की सभी संगतों को बैसाखी की बधाई दी। 
इस अवसर पर उन्होंने सत्संग करते हुए संगतों को गुरुओं की शिक्षाओं पर चलने के लिए कहा और कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इस अवसर पर उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके परिवार की शहादत को याद किया और उन्हें श्रद्धा के फूल भेंट किए। उन्होंने कहा कि आज के दिन गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की नींव रखी थी। 
इस अवसर पर संत कमल दयाल जी ने दूर-दूर से आए सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद भी किया और उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हमारा पहला धर्म मानवता है और हमें जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करनी चाहिए। 
इस मौके पर विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा, रणवीर राणा, आचार्य छोटे लाल जी, अंकुश सूद, आचार्य कुलदीप शर्मा, डॉ. कमला बिपन जैन, राजेश्वर दयाल, बब्बी राजिंदर सिंह एनआरआई, बहादुर शर्मा, राम प्रसत वाले भी मौजूद रहे।