हिसार, 20 मार्च:- ऋषि नगर स्थित हनुमान मंदिर बुधला संत स्थान के 70वें वार्षिक महोत्सव व हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2083 के उपलक्ष्य में चल रहे त्रिदिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन हरि नाम संकीर्तन में दिल्ली से आये भजन गायक बब्बू भैय्या ने अनेक भजन गाये जिन पर घंटों तक श्रद्धालु झूमते रहे। उनके गाये भजनों में हरे रामा हरे रामा हरे कृष्णा हरे कृष्णा.. .., प्रकट भये चारों भैय्या.. .., हमारे साथ हैं गुरुवर.. .., पायो री मैंने वृंदावन धन पायो.. .., हे वृंदावन तोहे करुं प्रणाम.. .., लागी रट राधा श्रीराधा नाम.. .., मेरी महारानी श्रीराधा रानी.. .., अरे मैं कैसे होरी खेलूंगी या सांवरियां के संग.. ..      आदि शामिल रहे। मंदिर सभा के महासचिव सुभाष टीनू आहुजा ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत प्रात: हवन से की गई। सैंकड़ों लोगों ने हवन में आहुतियां डाली। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया।
         संकीर्तन में अतिथियों के रुप में केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक सावित्री जिंदल, समाजसेवी जगदीश जिंदल, मेयर प्रवीन पोपली, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, पार्षद ज्योति भीम महाजन, पार्षद ज्योति सुनील वर्मा, सुभाष ढींगड़ा, वेद रावल, डॉ. रमेश भुटानी, शिवानी पाहुजा-कमल पाहुजा, देसराज चावला, राजू पाहवा व सतीश सेहरा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 
महोत्सव में मंदिर सभा के प्रधान राजकुमार सेतिया, महासचिव सुभाष टीनू आहूजा, कोषाध्यक्ष अशोक ग्रोवर, उपप्रधान डॉ. अमर ठकराल, लीगल एडवाइजर एडवोकेट रवि महता, भंडारा इंचार्ज मनोज नागपाल, कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र बजाज, एडवोकेट जगदीश गांधी, बिटू तनेजा, शुभम वलेचा, अभय बजाज, विनोद रहेजा, प्रेम असीजा, भीमसैन नारंग, विकास ठकराल, अशोक मग्गु, कमल अरोड़ा, राजेन्द्र सोनी, विशाल ललित, संजय कुकड़ेजा, पार्थ चोपड़ा, सरदार इन्द्रजीत चावला सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। संकीर्तन के समापन पर भंडारा चलाया गया। 
मंदिर सभा ने तीनों दिनों में आये अतिथियों व नगर के श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है।  
1-3. फोटो कैप्शन : हनुमान मंदिर बुधला संत स्थान सभा के प्रांगण में भजन गाते हुए बब्बू भैय्या व उपस्थित श्रद्धालु।