ऊना,11 फरवरी:- धन-धन बाबा ज्ञान सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में वार्षिक बरसी समागम का आयोजन 26 फरवरी 2026 को डेरा बाबा गोविंद दास जी, खानपुर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। यह समागम गद्दी नशीन संत बाबा रविंदर दास जी के सान्निध्य में संपन्न होगा।
समागम के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा तथा कीर्तन, सत्संग और प्रवचनों के माध्यम से संगत को गुरु वाणी से निहाल किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। लंगर की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी।
समस्त क्षेत्र की संगत से विनम्र अपील है कि वे परिवार सहित पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और समागम की शोभा बढ़ाएं।
धनधन बाबा ज्ञानसिंह जी महाराज की पावन स्मृति में वार्षिक बरसी समागम का आयोजन 26 फरवरी 2026 को डेरा बाबा गोविंद दास जी खानपुर में
