होशियारपुर:- जिला होशियारपुर के गांव पंडोरी लद्धा सिंह स्थित निर्मल कुटिया में ब्रह्मलीन संत बाबा हरी सिंह जी नेकी वालों के उत्तराधिकारी ब्रह्मलीन संत बाबा बलबीर सिंह जी नेकी वालों की 8वीं वार्षिक बरसी संत बाबा रमेश सिंह जी (जर्मन वाले) के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही प्रेम वा श्रद्धा से मनाई गई।
इस अवसर पर पहले श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। उपरांत विभिन्न कीर्तनी जत्थों की ओर से संगतों को गुरबाणी के मनोहर कीर्तन द्वारा निहाल किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संप्रदायों और डेरो संत महापुरुष भारी गिनती में शामिल हुए और संगतों को प्रवचनों रूपी आशीर्वाद दिया।
जिनमे ज्ञानी प्रितपाल गुरिंदर सिंह बैंस, हरी दरबार संगीत विद्यालय अटारी, वीर जतिंदर सिंह (मल्कपुर वाले), भाई महिताब सिंह (जालंधर वाले) तथा श्री महंत पंडित ज्ञान देव सिंह जी (वेद आचार्य) शामिल हुए। इस समागम को समर्पित निशुल्क मेडिकल और रक्तदान कैंप में सेवादार डॉक्टर दलजीत कौर और उनकी टीम द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया।
इस दौरान जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयां निशुल्क दी गई अवसर पर संत बाबा रमेश सिंह जी द्वारा समागम में पहुंचे। संत महापुरुष और गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर पूरे कार्यक्रम के दौरान चलता रहा।
