होशियारपुर- जिला होशियारपुर के गांव पंडोरी लद्धा सिंह स्थित निर्मल कुटिया में ब्रह्मलीन संत बाबा हरी सिंह जी नेकी वालों के उत्तराधिकारी ब्रह्मलीन संत बाबा बलबीर सिंह जी नेकी वालों की 8वीं सालाना बरसी 17 नवंबर को बहुत ही  श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाई जाएगी। यह आयोजन संत बाबा रमेश सिंह जी (जर्मन वाले) के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संगतों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है 

***जिसमें पहले श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ 15 नवंबर को होगा**
 संत बाबा रमेश सिंह जी ने बताया कि बरसी समारोह को समर्पित   श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ 15 नवंबर को प्रातः 10 बजे किया जाएगा।और श्री अखंड  पाठ साहिब का भोग 17 नवंबर की प्रातः 9 बजे डाला जाएगा,जिसके उपरांत खुले पंडाल में दिवान सजाया जाएगा।

***कीर्तन, कथा और धार्मिक विचारों से संगत होगी निहाल***
दीवान के दौरान प्रमुख रागी, ढाडी, कीर्तन जत्थे एवं कथा वाचक संगतों को गुरबाणी के मधुर कीर्तन, वारा और कथा विचारों से निहाल करेंगे। प्रमुख प्रचारकों में ज्ञानी प्रितपाल गुरिंदर सिंह बैंस ,हरी दरबार संगीत विद्यालय अटारी, वीर जतिंदर सिंह (मल्कपुर वाले), भाई महिताब सिंह (जालंधर वाले) तथा श्री महंत पंडित ज्ञान देव सिंह जी (वेद आचार्य) शामिल होंगे।

***निशुल्क मेडिकल और रक्तदान शिविर 16 नवंबर को
आयोजन के तहत 16 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक सेवादार डॉक्टर दलजीत कौर और उनकी टीम द्वारा मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयां निशुल्क दी जाएंगी तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

***गुरु का लंगर रहेगा अटूट***
समारोह में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर पूरे कार्यक्रम के दौरान चलता रहेगा। संत बाबा रमेश सिंह जी ने सभी संगतों से इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।