मोहाली:- मात-पिता गौधाम महातीर्थ, खल्लौर में आज 171वाँ भण्डारा एवं गौ माताओं के साथ फूलों की होली का उत्सव श्रद्धा भाव से बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर मशहूर भजन गायक श्री देवकी नंदन जी ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालु गौमाताओं को हरा चारा व मीठा दलिया खिलाते हुए खूब आनन्द लेते नजर आ रहे थे।
गौ माता संग फूलों की होली के माध्यम से संस्थापक गौचर दास ज्ञान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि घर घर में माँ बाप का सत्कार हो और गौ माता से प्यार हो, कार्यक्रम के बाद भारी संख्या में लोगों ने भंडारे का आनंद लिया मात-पिता गौधाम महातीर्थ में बन रहे विश्व के प्रथम मात-पिता मंदिर की मुख्य विशेषता कि यहाँ मंदिर में कोई प्रतिमा न हो कर अपने अपने माता पिता में ही भगवान होने का एहसास होगा।
इस दौरान संस्था के ट्रस्टी सुरनेश सिंगला, कश्मीरी लाल गुप्ता, मामन राम गर्ग, अमरजीत बंसल, दीपक मित्तल तथा कमेटी मेंबर सुभाष सिंगला, कुलदीप ठाकुर, सुरेश बंसल, सूरत वालिया, पंकज जायसवाल, जीवन बबू, इत्यादि मौजूद रहे।
संस्था की ओर से बताया गया कि आने वाले 10 अप्रैल 2026 को मात पिता पूजन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।