केरल के विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर की एक हिंदू देवता के बारे में की गई टिप्पणी से राज्य की राजनीतिक हलचल जारी है और विपक्षी कांग्रेस ने इसे वाम सरकार को परेशान करने वाले विभिन्न मुद्दों से ध्यान भटकाने की रणनीति करार दिया है।