हरियाणा/हिसार:- प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी हरियाणा सुरेन्द्र पूनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाने हेतु अपने खरक पूनिया स्थित फार्म हाउस पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। उनके आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रंग लगाकर एवं मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान सभी ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ होली खेली।
सुरेन्द्र पूनिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता उनके लिए परिवार के सदस्य समान हैं और होली का यह पर्व प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रंगों का त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए तथा प्रदेश में भाईचारा और विकास के रंग सदैव प्रगाढ़ हों।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रोमिला पूनिया (हिसार), जिला सचिव भाजपा हांसी भतेरी फागना, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी विपिन लोहिया, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा हिसार हर्ष बामल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा हांसी सुखविंदर जाखड़, मार्केट कमेटी बरवाला चेयरमैन प्रवीण सैनी, वाइस चेयरमैन रोशन घनघस, वरिष्ठ भाजपा नेता देशराज वर्मा, जिला आईटी सह प्रमुख भाजपा कमल हंदूजा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन बरवाला सुरेश गोयल, मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा, मंडल अध्यक्ष सिसाय देवेंद्र बुरा, वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा बरवाला सिद्धार्थ जांगड़ा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा विनोद, वाइस चेयरमैन नगर पालिका बरवाला ताराचंद, मनोनीत पार्षद पंकज बादल एवं अनूप सैनी, राजेश पूनिया, मंजीत पूनिया, महाबीर पूनिया, युवा समाजसेवी मुकेश मित्तल, जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा मोहित मित्तल, मंडल महामंत्री मिलगेट पितांबर दहिया, मंडल अध्यक्ष मनबीर पूनिया, अमित दनोदा, मास्टर नरेंद्र पूनिया, पार्षद राधेश्याम ,मास्टर राजेंद्र, प्रवक्ता शैलेन्द्र दुहन, शिवा प्रॉपर्टी सलाहकार के निदेशक रामनिवास खोवाल, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा, पार्षद राधेश्याम सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
प्रदेश सचिव भारतीय जनता युवा मोर्चा विपिन लोहिया ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करे। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, उत्साह और नई प्रेरणा लेकर आए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सुरेन्द्र पूनिया ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
