हरियाणा/हिसार:- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क और संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा एवं वर्तमान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया भाजपा जिला कार्यालय हांसी पहुंचे।
भाजपा जिला कार्यालय हांसी में आयोजित बैठक में सुदेश कटारिया ने एससी मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की विस्तृत बैठक ली और सभी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से भी जिलेवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
इस प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पहल ने की। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा हरियाणा नेहा धवन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। नेहा धवन ने हांसी पहुंचने पर सुदेश कटारिया का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने का विश्वास दिलाया और उनके प्रति आभार प्रकट किया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुदेश कटारिया ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में वर्ष 2014 के बाद एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पूर्व में बने मुख्यमंत्रियों ने जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया, जबकि मनोहर लाल एक ऐसे राजनीतिक संत के रूप में सामने आए जिन्होंने पूरे प्रदेश को अपना परिवार माना और हर वर्ग को समान दृष्टि से देखा। उन्होंने ऐसी योजनाएं लागू कीं, जिनसे समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान सुनिश्चित हुआ।
सुदेश कटारिया ने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने गुरुओं और देवी-देवताओं की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने की परंपरा शुरू की, जिससे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद हर जिले में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए और राजनीति का मायना ही बदल गया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पहल, जिला महामंत्री बिजेंदर लोहान, जिला सचिव ओमपाल यादव, जिला मीडिया प्रभारी जगमोहन यादव, कार्यालय प्रभारी मंजीत जांगड़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुखविंदर जाखड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम जांगड़ा, जिला संयोजक वजीर मेहरा, सह संयोजक सुरेश पार्षद, जिला आईटी सह प्रमुख कमल हंदूजा, अशोक डालिया, सत्यवान गुणपाल, तनुज खुराना, रमेश छछिया, रमेश ग्रोवर, राम मेहर स्वामी, विनोद चैनत, अभयराम अलहन, चांद सिंह, महेंद्र गिल, भतेरी, राजपाल, मंडल महामंत्री पितांबर दहिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुरुक्षेत्र में 31 जनवरी को राज्य स्तरीय रविदास जयंती समारोह हांसी में सुदेश कटारिया ने किया भव्य निमंत्रण अभियान
