रतिया, 16 सितंबर:- क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने व नशे से बचाव हेतु ‘रन फॉर ड्रग फ्री रतिया’ कार्यक्रम का 2 कदम और रतिया स्पोर्ट्स क्लब द्वारा फिट एंड फ्लाई जिम, क्रिकेट बेस अकैडमी एवं युवा अरोड़वंश वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके मुख्यातिथि के तौर पर एडिशनल एसएचओ प्रवीण कुमार एवं विशिष्ट अतिथि राजपाल ग्रोवर, प्रधान अरोड़वंश महासभा शामिल हुए, समाजसेवी हरबंस खन्ना तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. पीयूष अरोड़ा ने की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिसमें बच्चों से लेकर युवा वर्ग व बड़ी उम्र के लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर 3, 5, 11 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेकर रतिया क्षेत्र में अलख जगाई।
कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका डा. नैब सिंह मंडेर द्वारा बखूबी निभाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि एसएचओ प्रवीण कुमार एवं विशिष्ट अतिथि राजपाल ग्रोवर, अध्यक्ष अरोड़वंश महासभा रतिया द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत से की गई। इस दौड़ कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया और युवा वर्ग एवं बच्चे बड़ी चुस्ती-फुर्ती एवं सकारात्मक भाव से दौड़े। इस मौके मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दौड़ कार्यक्रम के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाव एवं खेलों से जोड़ने के लिए यह अच्छा कार्यक्रम है और क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रमों को बढ़-चढ़कर बढ़ावा देना चाहिए। वहीं इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक डा. पीयूष अरोड़ा द्वारा कार्यक्रम में शामिल युवाओं, बच्चों व गणमान्य सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर शामिल हुए और यह शुरुआत युवा पीढ़ी एवं समाज के लिए नशों से दूर रहने का प्रेरणास्रोत है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में शहर की विभिन्न अकैडमी से बच्चे कोच के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौड़ की समाप्ति के मौके पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मैडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के समापन मौके जलपान एवं रिफ्रेशमेंट दी गई।
इस मौके पर क्रिकेट बेस अकैडमी के कोच जतिन बलाना, सामाजिक कार्यकर्ता हैप्पी सिंह सेठी, चिराग ग्रोवर, मनिंद्र सिंह पन्नू, रघुवीर सिंह, डा. दीपक गोयल, कुलदीप सिंह, बिट्टू सरदाना, विजय चिलाना, डा. बिशन दास, परविंद्र सिंह, बीरपाल कलोठा, मनोज कुमार, रामदास मोंगा, हरजीतपाल कक्कड़, रजिंद्र मोंगा, रणजीत सिंह बिट्टू, दविंद्र ग्रोवर, प्रेम सेठी, कृष्ण मोंगा, कुमार सचदेवा, सुनील मोंगा, सतीश अरोड़ा, राजीव सूद, इंद्रजीत सिंह सहित नागर अकैडमी, मदर इंडिया स्कूल के बच्चे, गुरु नानक डिफेंस अकैडमी, शेखो अकैडमी सहित विभिन्न संस्थाओं के साथ खुले रूप में क्षेत्रवासियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।