चंडीगढ़- श्री विश्वकर्मा सभा (रजिस्टर्ड) द्वारा श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस पिंड पलसौरा, यू.टी. चंडीगढ़ में हज़ारों की संख्या में पहुंची संगत द्वारा श्रद्धापूर्वक और धूमधाम से मनाया गया। मुख्य मेहमान सरदार सतनाम सिंह संधू, सांसद सदस्य और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर पहुंचे। विशेष मेहमानों में श्री अनिल दूबे जी (पूर्व डिप्टी मेयर), श्री दर्शन गर्ग, श्री दलजीत लंबरदार, श्री बलवीर चंद, श्री मनदीप सिंह धीमान विशेष रूप से पहुंचे।
इस मौके पर सुबह हवन करने के बाद श्रद्धालुओं ने श्री विश्वकर्मा जी भगवान के दर्शन करके पूजा-अर्चना की। संगतों के लिए चाय-ब्रेड पकोड़ों का लंगर लगाया गया। श्री विश्वकर्मा जी की उस्तत में ढाडी जत्थों द्वारा वारें गाई गईं। 
हुशियार माही, रमन सग्गू, लखवीर लखा, जसप्रीत जस्सी, मिस रंजना, बलदेव काकड़ी, हरिंदर हर, दिव्या जुगनी कलाकारों द्वारा धार्मिक और सांस्कृतिक गीतों के माध्यम से बाबा जी का गुणगान किया गया। दोपहर के समय विशेष रूप से तैयार किया गया लंगर संगतों में वितरित किया गया। महिला कीर्तन मंडली द्वारा विशेष प्रोग्राम करके आई संगतों को निहाल किया।
इस विशेष मौके पर प्रधान दिलबाग सिंह, उप प्रधान भजन लाल, सचिव मुलख राज, चेयरमैन अशोक कुमार, कैशियर ओम प्रकाश, कार्यकारी सदस्य सुरजीत राम, चन्नण राम, कुलवंत सिंह, अमरजीत सिंह और जसविंदर कुमार जी हाजिर थे।