रतिया 8 अक्टूबर- श्री राधा कृष्णा मंदिर शक्ति नगर द्वारा मूर्ति स्थापना समारोह 6 नवंबर से 10 नवंबर तक मनाया जा रहा है। जानकारी देते हुए शक्ति नाटक क्लब के अध्यक्ष राजेश सेतिया ने बताया कि श्री राधा कृष्णा मंदिर शक्ति नगर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थापना दिवस 6 नवंबर से 10 नवंबर तक बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति, शिवलिंग एंव शिव परिवार की स्थापना, श्री राधा कृष्ण जी की मूर्ति, बजरंगबली हनुमान जी की मूर्ति और भगवान राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पंडित आचार्य श्री कपिल कृष्ण जी बृजवासी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कि जाएगी।
जिसमें 6 नंबर से पूजा आरंभ होगी व 10 नवंबर को मूर्ति स्थापना व भंडारा होगा। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि महिला मंडल द्वारा हर दिन शाम को 4 से 6 बजे तक संकीर्तन किया जाता है। उन्होंने सभी शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु गण श्री राधा कृष्णा मंदिर शक्ति नगर में अवश्य पहुंचे व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग ले और पुण्य के भागी बने।
इस अवसर पर ज्ञान चंद चोपड़ा, भूषण चावला, प्रमोद कक्कड़, वीरेंद्र मेहता, शंटी कक्कड़, विनोद डोडा, रवि मिढ़ा, हरबंस खन्ना, शाम लाल बंसल, अनिल रूखाया, कालू तनेजा, सचिन ललित, विपुल मिढ़ा, मोहन तनेजा, केतन अरोड़ा, करनैल सागू, गोल्डी सेतिया, अंशुल बत्रा, मोनू कालडा, खेम चंद नागपाल आदि कमेटी सदस्य उपस्थित थे।
श्री राधा कृष्णा मंदिर शक्ति नगर द्वारा मूर्ति स्थापना समारोह 6 नवंबर से 10 नवंबर तक
