शरद पवार ने अपने खिलाफ बगावत करने वाले भतीजे अजित से मुलाकात के बाद सफाई दी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि पुणे में भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ उनकी मुलाकात को लेकर विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के भीतर कोई भ्रम नहीं है।