एस.ए.एस. नगर:- सिंह साहिब धन-धन अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी के शहीदी स्थल गुरुद्वारा सिंह शहीदों में, सिखी सिदक और केशों को श्वांसों के साथ निभाने वाले भाई तारू सिंह जी का शहीदी दिवस 16 जुलाई को बड़ी श्रद्धा-भावना के साथ मनाया जाएगा।
प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि शहीदी दिवस को मुख्य रखते हुए सुबह 9 बजे श्री सहज पाठ साहिब जी के भोग डाले जाएंगे। इसके उपरांत ज्ञानी जगजीत सिंह जी (मुख्य ग्रंथी, गुरुद्वारा नाढ़ा साहिब), भाई हरपाल सिंह जी (हजूरी रागी, तख्त श्री हजूर साहिब), भाई हरजीत सिंह का इंटरनेशनल ढाड़ी जत्था, भाई करनदीप सिंह जी (गुरुद्वारा अंब साहिब), भाई गुरसेवक सिंह लुधियाणे वाले, भाई हरभजन सिंह जी (दमदमी टकसाल वाले), भाई अनमोल सिंह पटियाले वाले और उच्च कोटि के पंथ प्रसिद्ध प्रचारक संगतों को सारा दिन हरि यश सुनाकर निहाल करेंगे। गुरु का लंगर संगतों को अटूट परोसा जाएगा।
गुरुद्वारा सिंह शहीदों सोहाना में भाई तारू सिंह जी का शहीदी दिवस 16 जुलाई को
