बलाचौर, 24 नवंबर (जतिंदरपाल सिंह कलेर):- गांव रेल माजरे के खेल स्टेडियम का मुद्दा अब और तेज हो गया है। खिलाड़ियों और गांववासियों ने विधायक संतोष कटारिया को सीधी चेतावनी देते हुए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। गांववासियों की स्पष्ट मांग है कि उन्हें स्कूल का सामान्य मैदान नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं से युक्त वास्तविक खेल स्टेडियम चाहिए।
गांववासियों की ओर से यूथ विंग दोआबा जोन मिसल सतलुज के प्रधान तेजी मांगट ने कहा कि वे विधायक संतोष कटारिया को स्पष्ट रूप से 7 दिन का समय दे रहे हैं कि गांव रेल माजरा की इस मांग का ठोस और लिखित समाधान किया जाए।
यदि 7 दिन के अंदर कोई ठोस समाधान नहीं हुआ तो गांववासियों के सहयोग से संघर्ष और तेज किया जाएगा और लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
हमारे सवाल आज भी वही हैं:
25 लाख रुपये कहां खर्च हुए?
किस काम पर खर्च हुए?
खिलाड़ियों को स्टेडियम की सुविधाएं क्यों नहीं मिलीं?
गांव को वास्तविक खेल स्टेडियम कब मिलेगा?
यह लड़ाई किसी निजी रंजिश की नहीं, बल्कि गांव के अधिकारों, नौजवानों के भविष्य और सरकारी धन की जवाबदेही की लड़ाई है।
विधायक साहिबा! 7 दिन में समाधान दीजिए, नहीं तो लोगों के संघर्ष का सामना करने के लिए तैयार रहिए।
