हांसी:– श्री विष्णु भगवान मंदिर ट्रस्ट, चौपटा बाजार, हांसी द्वारा प्रत्येक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाली श्री सत्यनारायण भगवान की कथा की श्रृंखला के अंतर्गत इस माह 29 जुलाई 2026, बुधवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित की जाएगी।
ट्रस्ट के सचिव प्रवीण बंसल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे पूजन से होगा, जिसके उपरांत 10:30 बजे श्री सत्यनारायण भगवान की पावन कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा में प्रदीप गोयल (पंसारी) एवं उनकी धर्मपत्नी सुमन गोयल मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कथा सम्पन्न होने के पश्चात मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिवार एवं इष्टमित्रों सहित समय पर पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा भंडारे के प्रसाद का आनंद लें।
प्रवीण बंसल ने विशेष रूप से बताया कि परंपरा के अनुसार भंडारे का प्रसाद सभी भक्तजन मंदिर सभागार में पंगत में एक साथ बैठकर ग्रहण करेंगे, जिससे आपसी प्रेम, सद्भाव और धार्मिक एकता की भावना को बल मिलेगा।