फतेहाबाद, 26 जून:- संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में संत कबीर जी महाराज के 629वें प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशाल समागम को लेकर फतेहाबाद में निमंत्रण देने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में सेवादारों द्वारा फतेहाबाद के  उपायुक्त विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, और एसडीएम राजेश कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, इनेलो पार्टी की वरिष्ठ नेता सुनैना चौटाला औरअंगद ढिंगसरा को भी इस पावन समागम का निमंत्रण पत्र सौंपा गया।
ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर भी लोगों को जोडऩे के लिए खजुरी गांव के सरपंच सीताराम और भुना में चेयरमैन पंकज पसरीजा सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य सदस्यों को निमंत्रण दिया गया है। यह तीन दिवसीय विशाल समागम आगामी 27, 28 और 29 जून 2026 को गोहाना (सोनीपत) के सतलोक आश्रम श्री धनाना धाम में आयोजित किया जा रहा है।
 इस कार्यक्रम में अखंड पाठ, सत्संग, दहेज रहित विवाह और नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों जैसी सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए सभी गणमान्य अतिथियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।