हरोली/ऊना, 26 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- संत बाबा बचित्र सिंह जी जंडू सिंहा वाले तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में संगतों सहित नतमस्तक होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में सरबत के भले के लिए अरदास करवाई और संगतों को सत्संग व नाम बाणी के माध्यम से निहाल किया।
इस अवसर पर बाबा नरेश सिंह जी ने संगतों को तप स्थान के इतिहास से अवगत करवाया और संत बाबा बचित्र सिंह जी का धन्यवाद किया। गुरु घर की ओर से उन्हें सिरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
संत बाबा बचित्र सिंह जी ने तप स्थान पर चल रही कार सेवा के लिए अपना योगदान भी दिया और प्रबंधक समिति को बधाई देते हुए चल रही सेवाओं की सराहना की।
इस मौके पर बड़ी संख्या में संगतें उपस्थित रहीं और सभी ने धार्मिक वातावरण में गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया।