संतोखगढ़/ऊना, 16 जुलाई (राजवीर चोपड़ा): श्री गुरु रविदास मंदिर, संतोखगढ़ में संक्रांति का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान पंजाब के बिनेवाल से पधारे संत बाबा गुरदेव सिंह जी ने अपने मधुर एवं प्रेरणादायक कीर्तन से संगत को गुरु भक्ति के रस में सराबोर कर दिया। उनके भजन-कीर्तन का श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव और मनोयोग से आनंद लिया।
धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए गुरु का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया तथा गुरु महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
श्री गुरु रविदास मंदिर संतोखगढ़ में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया संक्रांति पर्व
