हरोली/ऊना, 24 अक्टूबर (राजवीर चोपड़ा):- श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में मेरठ, उत्तर प्रदेश से संगत माथा टेकने पहुंची। संगत में बेगमपुरा धाम, कंकरखेड़ा, मेरठ से संत राम कुमार असनावड़े जी सहित अन्य संत-महापुरुष भी गुरु घर पहुंचे।

बाबा नरेश सिंह जी ने संगत को गुरबाणी और गुरु घर के इतिहास से जोड़ते हुए जानकारी दी। संगत ने गुरु घर में चल रही कार सेवा के लिए भी योगदान दिया। इस अवसर पर बाबा केवल सिंह, बाबा नरेश सिंह और बाबा सुखदेव सिंह जी ने संत-महापुरुषों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर महात्मा चमन दास, महात्मा जतिंदर दास, महात्मा ब्रह्मदास, महात्मा रमन दास, महात्मा कैलाश दास, महात्मा सतपाल दास, महात्मा गोपाल दास, महात्मा सेवादास, महात्मा महेश दास, महात्मा जमुना दास और बीबी बबीता सैनी जी उपस्थित रहे।