गढ़शंकर (हरी कृष्ण गंगड़):- सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार गढ़शंकर शहर की सुख-शांति और खुशहाली के लिए श्री कृष्ण लीला मेले के अवसर पर पवित्र हवन यज्ञ किया गया। बीते कल गौशाला से श्री कृष्ण लीला ग्राउंड तक रथ यात्रा भी निकाली गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री कृष्ण लीला मेला प्रबंधक कमेटी के प्रधान राणा चंद्रभान, समाजसेवी दलजीत सिंह बैंस और राजीव राणा ने बताया कि 13 नवंबर से 19 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 22 से 24 नवंबर तक कुश्ती और कबड्डी के मुकाबले करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को 60 किलोग्राम वर्ग में कबड्डी मैच, 23 नवंबर को ऑल ओपन कबड्डी मुकाबला और 24 नवंबर को कुश्ती के मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके अलावा 24 नवंबर को शाम 5 बजे कंस वध का मंचन किया जाएगा।
क्षेत्र के निवासियों ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कुलबीर सिंह जेई, दविंदर राणा, जरनैल सिंह राणा, राकेश कपूर, अमरप्रीत सिंह लाली, राजिंदर सिंह शूका, समाजसेवी दलजीत सिंह बैंस, भजन सिंह ठेकेदार, रमन कुमार समुंदड़ा, रिंकू चांदपुरी, संजीव कटारिया, नवीन बसी, राजीव राणा, डॉक्टर करमजीत, विनय कुमार, बलविंदर टोनी, मार्शल बिलड़ो, हरबंस भट्टी, रविंदर गौतम, राणा उदय भान सिंह, बी.एन. संघा और कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
