अंबाला, 24 अक्टूबर (आर. सिंह):- दूरसंचार विभाग में उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष और रोटरी के पूर्व सहायक गवर्नर रोटेरियन धर्मपाल गुल्हाटी को उनके 75वें जन्मदिन पर बीएसएनएल में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हरियाणा दूरसंचार विभाग की कंट्रोलर ऑफ कम्युनिकेशन अकाउंट्स श्रीमती शिल्पी सिन्हा ने प्रदान किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में डी.पी. गुल्हाटी ने कहा कि पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से मिली सराहना और सम्मान प्राप्त करके वह बहुत गर्व और विनम्रता महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए मुख्य अतिथि श्रीमती शिल्पी सिन्हा, संरक्षक प्राण नाथ शर्मा, अध्यक्ष सुभाष चंद्र लांबा, महासचिव दिनेश बहल, संरक्षक राजिंदर सिंह नेगी और एसोसिएशन के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “मेरे इस प्लेटिनम जन्मदिन पर साथियों और मित्रों से मिला प्रोत्साहन और आशीर्वाद मुझे समाज में पूरी लगन और ईमानदारी से योगदान देते रहने के लिए प्रेरित करता है।”