अंबाला, 1 सितंबर:- बाबा श्रीचंद जी महाराज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गुरु नानक देव जी के बड़े पुत्र बाबा श्रीचंद जी महाराज के जन्म दिवस की याद में 27 सितंबर रविवार को अंबाला शहर के गुरुद्वारा बेगमपुरा साहिब में एक धार्मिक समागम करवाया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्थे और कथावाचक संगतों को गुरबानी कीर्तन और पाठों से निहाल करेंगे।
इस जानकारी का खुलासा करते हुए सोसाइटी के प्रवक्ता गगनजोत सिंह बेदी ने बताया कि आज गुरुद्वारा बेगमपुरा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सहज पाठ शुरू हो गया है जिसका भोग 27 सितंबर रविवार को पड़ेगा। भोग के बाद प्रसिद्ध रागी जत्थे संगतों को गुरबानी कीर्तन से निहाल करेंगे। समागम के अंत में गुरु का लंगर बरताया जाएगा। 
गगनजोत सिंह बेदी ने कहा कि बाबा श्रीचंद जी महाराज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हर साल बाबा श्रीचंद जी महाराज का जन्म दिन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।