घरौंडा/करनाल: घरौंडा में आयोजित हो रहे भव्य शिव महापुराण कथा में शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक और राजनीतिक गरिमा से परिपूर्ण रहा। कथा के विशेष अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, वरिष्ठ नेता कविंद्र राणा और चेयरमैन निर्मला बैरागी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने भगवान शिव का नमन किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भक्तिभाव से कथा सुनी और भजनों का आनंद लिया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि शिव महापुराण जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुष्ठान हमें हमारी संस्कृति और जड़ों से जोड़े रखते हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय पार्षदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा स्थल 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान रहा।
शिव महापुराण जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का करते हैं संचार हरविंद्र कल्याण
